फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Memorandum of Anganwadi workers to CDPO

आंगनबाड़ी वर्करों का सीडीपीओ को मांगपत्र

Tue, 01 Sep 2020 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Memorandum of Anganwadi workers to CDPO
कुराली। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ पंजाब सीटू की बैठक ब्लॉक प्रधान गुरदीप कौर के नेतृत्व में हुई। इस दौरान सीडीपीओ को मांगपत्र भी सौंपा गया। आंगनबाड़ी यूनियन ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा किए जाने और अर्ली चाइल्ड केयर एंड ऐजूकेशन (ईसीसीई) केवल आंगनबाड़ी सेंटरों को दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान गुरदीप कौर, बलजीत कौर, अवतार कौर और जसपाल कौर सहित अन्यों ने कहा कि केंद्र सरकार करोना की आड़ में लोगों पर फैसले थोप रही है। नई शिक्षा नीति हमारे बच्चों को अन्य विकसित देशों से पीछे ले जाएगी। गुरदीप कौर ने नई शिक्षा नीति में शामिल ईसीसीई नीति में निजी संस्थाओं को शामिल करने संबंधी कहा कि नई शिक्षा नीति में पिछले 55 साल से काम कर रहे आंगनबाड़ी केंद्रों और वर्करों को अनदेखा करके नए फरमान जारी किए गए हैं। इससे देश के 28 लाख आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के साथ-साथ 0 से 6 वर्ष की आयु के 8 करोड़ बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को खतरा पैदा हो गया है। गुरदीप कौर और अन्यों ने बताया कि पंजाब सरकार ने भी 22 सितंबर, 2017 को प्री-स्कूल शिक्षा के तहत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू कर दी थीं, लेकिन आंगनबाड़ी और हेल्परों के संघर्ष के बाद सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed