फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Medical waste being dumped on the banks of Sukhna Cho

Mohali News: सुखना चो के किनारे फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट

Fri, 08 May 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Medical waste being dumped on the banks of Sukhna Cho
जीरकपुर। गाजीपुर के सुखना चो के किनारे खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने का मामला सामने आया है। यहां एक कट्टे में हजारों की संख्या में ऑक्सबॉन सीटी टेबलेट्स की स्ट्रिप भरी मिलीं, जबकि सैकड़ों स्ट्रिप आसपास बिखरी पड़ी थीं। इलाके से गुजर रहे लोगों ने जब दवाइयों का ढेर देखा तो हैरान रह गए।
विज्ञापन

इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुखना चो के किनारे लंबे समय से कूड़ा और मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन इस बार भारी मात्रा में दवाइयों के मिलने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि खुले में इस तरह मेडिकल वेस्ट फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे बच्चों और पशुओं की सेहत पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। जानकारों के अनुसार बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के तहत एक्सपायरी या अनुपयोगी दवाइयों का निस्तारण तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे कचरे को अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा न बढ़े। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयां कहां से लाई गईं और किसने इन्हें खुले में फेंका। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुखना चो क्षेत्र में नियमित सफाई व निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed