फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Maya and Hema love playing with water and mud in summer

छतबीड़ जू में खास प्रबंध: गर्मी में बर्फ में खेलेंगे भालू, हाथी लेंगे स्पेशल शावर.... पूल भी तैयार

Fri, 04 Apr 2025 10:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शावर सिस्टम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां वे खड़े होकर आराम से स्नान कर सकेंगे। चिड़ियाघर के हर बाड़े में जानवरों के लिए पंखे, कूलर और फुहारे की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
Maya and Hema love playing with water and mud in summer
चिड़ियाघर में मौजूद तेंदुआ।  - फोटो : संवाद 

विस्तार

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए छतबीड़ चिड़ियाघर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस साल भालू बर्फ में खेलेंगे और हाथी स्पेशल शावर में स्नान करेंगे। गर्मी में चिड़ियाघर के हाथी माया और हेमा को पानी से खेलना और मिट्टी में लोटना बेहद पसंद है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मद्देनजर चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को आरामदायक रखने के लिए एयर कूलर, स्प्रिंकलर और पूल तैयार किए हैं।

चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शावर सिस्टम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां वे खड़े होकर आराम से स्नान कर सकेंगे। चिड़ियाघर के हर बाड़े में जानवरों के लिए पंखे, कूलर और फुहारे की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

असम के चिड़ियाघर से आए कुछ नए मेहमान

चिड़ियाघर के अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि जानवरों के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम के चिड़ियाघर से छतबीड़ चिड़ियाघर में नए जानवर लाए गए हैं। इनमें दरियाई घोड़ा, भूरा हिरण, छोटा कस्तूरी मृग, तेंदुआ, हिमालय काला भालू और बर्मीज अजगर शामिल हैं। वहीं, छतबीड़ चिड़ियाघर से चिड़ियों की कई प्रजातियां को वहां पर भेजा गया है। चिड़ियाघर में आए नए मेहमानों पर नजर रखी जा रही है। ये जल्द सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed