फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mason gets burnt due to electric shock while laying mortar

Mohali News: लेंटर डालते समय राज मिस्त्री करंट लगने से झुलसा

Sun, 31 Dec 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mason gets burnt due to electric shock while laying mortar
मोहाली। खानपुर में निर्माणाधीन कंपनी का लेंटर डालते समय राज मिस्त्री करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जहां लेंटर डाला जा रहा था उसके पास से 33 हजार वॉल्ट की बिजली की तार गुजर रही थी। इसी की चपेट में आने से उसे करंट का लगा और उसका दायां हाथ और मुंह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे राज मिस्त्री की पहचान खानपुर निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


जानकारी कें मुताबिक अजय कुमार 27 दिसंबर को करीब सवा एक बजे खानपुर में निर्माणाधीन एक कंपनी में लेंटर डाल रहा था। वहां से कुछ फीट नीचे 33000 वॉल्ट की बिजली की तार गुजर रही थी। लेंटर बांधते समय एक तार नीचे लटक रही थी जब वह उसे ऊपर खींचने लगा तो वह तार हाई वॉल्टेज बिजली की तार से टच हो गई। इस पर जोर से धमाका हुआ और करंट लगने से अजय कुमार का एक हाथ और मुंह बुरी तरह झुलस गया। इससे वह बेहोश हो गया। वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने उसे संभाला और तुरंत निजी वाहन में फेज-6 सिविल अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed