फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mason gets burnt due to electric shock while laying mortar

Mohali News: डेराबस्सी में कुत्ते ने पांच साल की बच्ची को नोचा, जख्मी

Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mason gets burnt due to electric shock while laying mortar
डेराबस्सी। शहर के सभी 19 वार्डों और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। यहां इलाके में आए दिन कुत्ते कॉलोनियों में बच्चों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हैबतपुर रोड पर स्थित कृष्णा एनक्लेव में सामन आया है। यहां एक आवारा कुत्ते ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोच-नोच कर जख्मी कर दिया है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां घूमने वाले कुत्ते पहले भी कई बच्चों समेत 12 से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं। जबकि नगर परिषद अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्थानीय निवासी गौरव की पांच साल की बेटी को कुत्ते ने हमला करके जख्मी कर दिया है। गनीमत रही कि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से बचा लिया, नहीं तो कुत्ता बच्ची को बुरी तरह नोच डालता। सोसाइटी निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्णा एन्क्लेव के निवासियों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि सोसाइटी में दर्जनों आवारा कुत्तों के घूमने से यहां रहने वाले लोगों में दहशत हैं। कुत्ते के डर से लोग अपने बच्चों को भी फ्लैट से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। स्कूल आते-जाते समय कुत्ते बच्चों पर हमला कर देते हैं। इस मामले को लेकर नगर परिषद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंधी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरिंदर जैन ने बताया कि नगर परिषद की कल हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। जल्द ही काटने वाला कुत्ता पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed