फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   maskked attacks on dera's hermit in Kurali

नकाबपोशों ने डेरे के साधुओं पर किया हमला

Sat, 26 Oct 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
maskked attacks on dera's hermit in Kurali
कुराली। गांव फतेहपुर सियालबा के प्राचीन डेरा बाबा गोसाई नाथ में रात लुटेरों ने दो साधुओं के साथ बुरी तरह से मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद वे हजारों रुपये की नकदी चोरी करके फरार हो गए। घायल साधुओं को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दूसरी तरफ जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि इस संबंधी डेरे के प्रमुख साधु वरिन्द्र के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लुटेरा गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी के लिए बनती कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आधी रात को दर्जन के करीब नकाबपोश लुटेरों ने डेरे में सो रहे सेवादार साधुओं वरिन्द्र और बसंत हमला करके उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मौके पर डेरे की कमेटी के प्रधान रणदीप सिंह बबल और सरपंच डिंपल राठौर ने बताया कि सुबह जब कुलदीप सिंह सेवा के लिए गया तो उसने कमरे में से सेवादार साधुओं की चीखें सुनीं। जब कमरे में देखा तो पुजारी की सेवा करते दोनों साधुओं के मुंह और हाथ-पैर बंधे हुए थे तथा उनका खून बह रहा था। इस पर उसने इसकी सूचना गांव की पंचायत, प्रबंधक कमेटी सहित अन्य व्यक्तियों को दी। घायल साधुओं वरिन्द्र और बसंत ने बताया कि रात को 5-6 व्यक्ति डेरे में आए जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला करके बुरी तरह से मारपीट की। फिर उन्हें बांधने के बाद लुटेरों ने अलमारी तोड़कर उसमें पड़े लगभग 20-25 हजार रुपये और अन्य सामान निकाल लिया। इसके अतिरिक्त वे डेरे में लगे कैमरे, डीवीआर और एक एलसीडी भी उतारकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही माजरी पुलिस के एएसआई जीवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौका देखकर कार्रवाई शुरू की तथा घायल दोनों सेवादार साधुओं को सेक्टर 16 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लोगों ने पुलिस से लुटेरों को काबू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed