फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Married woman swallows poison in domestic dispute, death

घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने निगला जहर, मौत

Fri, 07 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman swallows poison in domestic dispute, death
लालड़ू। हंडेसरा थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में 32 वर्षीय विवाहिता अमरजीत कौर ने पति से झगड़े के बाद में घर में रखी जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौैत हो गई। मृतका की पहचान अमरजीत कौर पत्नी गुरपाल सिंह निवासी सारंगपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति गुरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच कर रहे एएसआई जतिंदरपाल ने बताया कि अमरजीत कौर की शादी 10 साल पहले गांव सांरगपुर के गुरपाल सिंह के साथ हुईं थी। मृतका के पिता लाभ सिंह निवासी गांव भरतपुर, थाना सुहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी को कोई संतान न होने के कारण उसका पति उसको अक्सर परेशान करता था। इस कारण घर में क्लेश रहता था। उनकी बेटी और दामाद तीन अक्तूबर को एक शादी में गए थे। वहां उनका झगड़ा हो गया और वे रात में गांव सारंगपुर लौट आए। इसके बाद उनकी बेटी अमरजीत कौर ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को दशहरा के दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाभ सिंह के बयान पर मृतका के पति गुरपाल सिंह के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed