{"_id":"a70ac1c949ad8a1c63d32914a691a421","slug":"married-woman-commits-suicide-due-to-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातनाओं के कारण विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातनाओं के कारण विवाहिता ने की खुदकुशी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मस्तगढ़ निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने दामाद पर आरोप लगाया है कि प्रताड़ित किए जाने के कारण ही बेटी ने मजबूर होकर खुदकुशी की है।
मु्ल्लांपुर पुलिस ने पिता की शिकायत पर दामाद के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जांच अधिकारी हरपाल सिंह के अनुसार गांव भांखरपुर निवासी भूपिंदर सिंह के बताया कि उसकी बेटी रजिंदर कौर (22) लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम संबंधों के कारण घर छोड़कर गांव के ही मोहन सिंह के साथ भाग गई थी।
विज्ञापन
दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। लड़के की मासी मुल्लांपुर के गांव मस्तगढ़ में रहती थी। वह दोनों मस्तगढ़ में किराए पर रहने लगे। उनके एक बेटी भी हुई, जो डेढ़ वर्ष की है।
मोहन सिंह प्राइवेट काम करता था। उसके वेतन से घर का गुजारा नहीं होता था। उसे परिजनों ने घर से बेदखल कर रखा है। बेटी अक्सर परेशान रहती थी। उसे पति बात-बात पर झगड़ा करता एवं प्रताड़ित करता रहता था। इसकी जानकारी बेटीे ने उन्हें फोन पर कई बार दी।
विगत 7 अक्तूबर की रात एक रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। पिता का आरोप है कि बेटी ने पति की यातनाओं से तंग आकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार 7 अक्तूबर की रात मोहन सिंह एवं उसकी पत्नी में आर्थिक तंगी के कारण कलह हुआ था। झगड़े के बाद मोहन सिंह अपनी मौसी के घर चला गया।
रात करीब 8:30 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले बच्चों ने रजिंदर कौर के घर का दरवाजा खटकाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आसपास के लोगों को संदेह हुआ एवं रजिंदर के पति एवं अन्य ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि रजिंदर कौर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
लोगों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।