फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man suicide in mohali after fight with wife on Karva chauth

Mohali: पत्नी ने रखा था करवा चौथ का व्रत, शराब पीकर आया पति, दोनों में हुआ झगड़ा, मौत के बाद खत्म हुआ विवाद

Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में पत्नी ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को पति शराब के नशे में घर पहुंचा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा एक की मौत के बाद ही खत्म हुआ। 

विज्ञापन
Man suicide in mohali after fight with wife on Karva chauth
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां इस त्योहार के दिन पत्नियों की ओर से व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र की दुआ मांगी जा रही थी, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया और पूरे परिवार में खुशी की जगह मातम छा गया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान 38 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी गांव किशनपुरा ढकोली, जीरकपुर के रूप में हुई है। वह ढकोली में पेड़ के नीचे नाई का काम करता था और कई साल से यहां किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि जिस समय पत्नी के साथ झगड़ा हुआ, उस समय पति ने शराब पी रखी थी और पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बयान दिया है कि कृष्ण कुमार रविवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा था और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करके अपने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली और पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान परिजनों ने कुंडी खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने जब कुंडी नहीं खोली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हुए तो देखा कृष्ण कुमार पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed