{"_id":"5dae18218ebc3e93a45fe2da","slug":"man-get-water-from-higway-other-side-injured-by-hitting-a-car-mohali-news-pkl354583190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पार से पानी लेकर आते हुए कार की चपेट में आया व्यक्ति, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पार से पानी लेकर आते हुए कार की चपेट में आया व्यक्ति, घायल
विज्ञापन
लालड़ू। रविवार देर शाम दप्पर टोल प्लाजा से पानी लेकर आते समय रघुनाथ नामक व्यक्ति एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार साढ़े तीने महीने से नगर कांउसिल लालड़ू वार्ड नंबर 17 की हनुमान कॉलोनी के निवासियों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा सकी है। इस कारण लोग जान दांव पर रखकर सुबह-शाम हाईवे पार करके दप्पर टोल प्लाजा से पानी ला रहे हैं। इलाकावासियों ने नगर काउंसिल अधिकारियों व पार्षद पर उक्त समस्या का हल न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। रवि कुमार, मनजीत, राम कुमार, मकसूद, जसविन्द्र, रोजी, सुषमा, मंगू, राधा, सरोज रानी, बलविन्द्र, भगवती आदि ने रोष प्रकृट करते हुए बताया कि उक्त कॉलोनी निवासियों को पिछले करीब साढ़े तीन महीने पहले यहां पर लगा छोटा ट्यूबवेल खराब होने से पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो सका। समस्या संबंधी वे कई बार नगर काउंसिल अधिकारियों व पार्षद को कहते हुए दफ्तर में भी रोष प्रकट कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या जस की तस है।
इस संदर्भ में नगर काउंसिल लालड़ू के ईओ बरजिन्दर सिंह ने बताया कि हम समस्या को हल करने में लगे हुए हैं। वहीं वार्ड की पार्षद भगवंत कौर के पति बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त कॉलोनी में कम आबादी होने के कारण नया ट्यूबवेल नहीं लग सकता है, लेकिन उक्त समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।