फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man dies after being hit by train

Mohali News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 30 Jul 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
जीरकपुर। बुधवार सुबह करीब 11:05 बजे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा घग्गर रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव सनोली के पास हुआ है। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। एक महिला ओममती ने बताया कि मृतक उसका पति हरी सिंह पुत्र बसंत राम है। ओममती मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव मीरापुर की रहने वाली है। यहां पर वह ढकोली के एमसी अजैब सिंह की मोटर के पास, गांव सनोली थाना ढकोली मोहाली में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही घग्गर के पास मुबारकपुर निवासी गुरजिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। फिलहाल मृतक का शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed