फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Major decisions regarding development and public facilities, modern bus shelters inaugurated

Mohali News: विकास और जनसुविधाओं को लेकर बड़े फैसले, आधुनिक बस शेल्टरों का किया लोकार्पण

Sat, 27 Dec 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Major decisions regarding development and public facilities, modern bus shelters inaugurated
डेराबस्सी। डेराबस्सी शहर में बुनियादी ढांचे के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक साथ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। एक ओर नगर कौंसिल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए तीन आधुनिक बस शेल्टरों का लोकार्पण किया गया, वहीं दूसरी ओर नगर काउंसिल डेराबस्सी की हाउस मीटिंग में सफाई व्यवस्था, रोजगार सृजन, संरक्षित पशुओं की समस्या, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक संपत्तियों के संचालन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन



नगर कौंसिल डेराबस्सी की हाउस मीटिंग नगर काउंसिल प्रधान आशु उपनेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सफाई सेवकों की 52 आसामियों को भरने से संबंधित एजेंडा पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2025 निर्धारित की गई थी, जिनमें से नौ योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा चुका है। शेष पदों को भरने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन




बैठक में शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी वार्डों में फीडिंग पॉइंट बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा गुरुग्राम स्थित फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नगर कौंसिल को प्राप्त दरखास्त पर भी विचार किया गया। ट्रस्ट ने सेनेटरी लैंडफिल साइट पर पड़े लेगंसी वेस्ट को बिना किसी शुल्क के उठाकर क्षेत्र को कूड़ा मुक्त करने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव को शहर के हित में मानते हुए सकारात्मक रुख अपनाया गया। नगर कौंसिल द्वारा लिए गए इन फैसलों को डेराबस्सी शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम और दूरगामी कदम माना जा रहा है।




11 कम्युनिटी सेंटरों के संचालन पर भी हुई चर्चा
बैठक में शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सुपर सक्शन मशीन खरीदने का निर्णय भी लिया गया, ताकि सीवर लाइनों की नियमित और प्रभावी सफाई की जा सके। इसके साथ ही डेराबस्सी के विभिन्न वार्डों में स्थित करीब 11 कम्युनिटी सेंटरों—तहसील रोड डेराबस्सी, वार्ड नंबर 14 डेराबस्सी, इसापुर, सैदपुर, मुबारकपुर, मीरपुर, देवी नगर, खटीक धर्मशाला डेराबस्सी तथा सैनी धर्मशाला सहित अन्य की देखभाल, उनकी बुकिंग फीस तय करने और संचालन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed