फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mahashivratri is today: Shiva temples are decorated, and devotees arrive early in the morning for worship

महाशिवरात्रि आज : शिवालय सजे, अल-सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 15 Feb 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is today: Shiva temples are decorated, and devotees arrive early in the morning for worship
मोहाली। महाशिवरात्रि पर्व के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अल-सुबह ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों और मंदिरों में पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हाथों में दूध, गंगाजल, फल, बेल, फूल समेत अन्य सामग्री लेकर पूजा करने पहुंचे थे। सभी मंदिरों में अल सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। इससे पूर्व जिले के मंदिरों में कई दिनों से चली आ रही तैयारियां शनिवार को अंतिम चरण में थी। महाशिवरात्रि से पूर्व ही शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा था। केंद्रीय मंदिर परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि शिवरात्रि पर शहर के सभी मंदिरों के कपाट रविवार सुबह चार बजे खुल गए थे। मंदिरों में प्रभु की इच्छा तक दूध का लंगर लगातार चलता रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवा करेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे दिन मंदिरों में भगवान शिव का गुणगान किया जाएगा। सुबह से ही जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन किया जाएगा। महिला मंडल शिव भजन और कीर्तन करेंगीं। रात्रि के समय भगवान शिव की चार पहर की विशेष पूजा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed