{"_id":"62d5bd3ad986ed242f4a595d","slug":"made-the-dispensary-a-hospital-before-the-election-but-did-not-pay-attention-to-the-facilities-mohali-news-pkl45697512","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में दो बार डिस्पेंसरी का उद्घाटन, काम अभी भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में दो बार डिस्पेंसरी का उद्घाटन, काम अभी भी अधूरा
विज्ञापन
मोहाली। शहर में फेज-3बी-1 की डिस्पेंसरी को चुनाव से पहले अपग्रेड करके इसको सीएचसी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लोग खुश थे। यहां की पुरानी इमारत को गिराकर नई इमारत बनाने के काम की शुरुआत अक्तूबर, 2020 में हुई। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दावा किया था कि 5-6 महीनों में बिल्डिंग बनने के बाद लोगों को सेहत सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
वहीं 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सीएम की कुर्सी पर बैठे तो उन्होंने जनवरी, 2022 में दोबारा से निर्माणाधीन अस्पताल का फिर से उद्घाटन कर दिया और कहा कि अस्पताल को जल्द चालू कर दिया जाएगा। लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाने के बाद इसके काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। जिससे यहां पर मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
फेज-3बी1 में बनाई जाने वाले सीएचसी में इस समय गाइनीकोलोजिस्ट, डेंटिस्ट, एमडी चेस्ट के अलावा आयुर्वेदिक और मेडिसन के डॉक्टर मौजूद हैं, जो दोपहर दो बजे तक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हैं। इसके अलावा ओपीडी दो शिफ्टों में चलाई जा रही है। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो इमारत के निर्माण का काम अभी 70 फीसदी तक पूरा हुआ है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां 24 घंटे इमरजेंसी और डॉक्टरों की सुविधा मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और टेलीमेडिसिन की सुविधा
जानकारी के मुताबिक फेज-3बी1 में डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर जो अस्पताल बनाया जा रहा है, उसमें सभी उच्चस्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में दो ऑपरशेन थिएटर, मरीजों के लिए निजी रूम, जनरल वार्ड और ओपीडी रहेगी। इसके अलावा टेलीमेडिसिन की सुविधा भी रहेगी। अब मोहाली में बैठे मरीज अमेरिका में बैठे डॉक्टर से बातचीत करके अपना उचित इलाज करवा पाएंगे।
कोट्स :::
शहर की बढ़ती आबादी को देखकर डिस्पेंसरी को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का फैसला हुआ था। इसका काम जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए थे, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जल्द ही अधिकारियों से बैठक करके इससे आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमित तलवार, डीसी, मोहाली।