फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Made physical relations with a minor, eight months pregnant

Mohali News: नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, आठ महीने की गर्भवती

Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Made physical relations with a minor, eight months pregnant
नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, आठ महीने की गर्भवती
विज्ञापन

मुल्लांपुर। इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपनी छोटी बहन के साथ उत्तर प्रदेश स्थित उनके गांव में दुष्कर्म होने की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर मुल्लांपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने मुल्लांपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 मार्च को अपने पति के साथ मायके गई थी। वहां से वह अपनी 12 साल की छोटी बहन को अपने साथ ले आई। उसने उसे 20 मार्च को बताया कि उसे कुछ महीने से माहवारी नहीं आ रही है। इस पर वह उसकी जांच करवाने के लिए जीएमएसएच-16, चंडीगढ़ ले गई। यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि वह करीब आठ महीने की गर्भवती है। इस पर जब उसने बहन से पूछा तो पता लगा कि गांव के एक युवक ने खेतों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस कारण वह गर्भवती हो गई है। यह बात पता चलने पर उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed