{"_id":"62e902426d13f7538e2e1f31","slug":"lyricist-jaani-received-death-threats-wrote-letter-to-cm-bhagwant-mann-seeking-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singer Jaani: अब गीतकार जानी को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम मान को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singer Jaani: अब गीतकार जानी को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम मान को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा
Tue, 02 Aug 2022 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:24 PM IST
सार
कुछ दिन पहले जॉनी का सेक्टर-66 में हादसा हो गया था। एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क में ही पलट गई थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया था।
विज्ञापन
गीतकार जानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब गीतकार जानी और उनके मैनेजर को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकियां फोन पर मिल रही हैं। कई बार उन्हें फोन कॉल आ चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र की कॉपी उन्होंने डीजीपी पंजाब व एसएसपी मोहाली को भेजी है।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्मों और गानों की शूटिंग के लिए आगे-पीछे जाना पड़ता है। धमकियों के चलते उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें परिवार को सुरक्षित जगह शिफ्ट करना पड़ रहा है। वह धमकियों के बाद से कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जब से सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने दिनदहाड़े हत्या की है, उसके बाद से वह काफी सहमे हुए हैं। हालांकि पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर दिशानिर्देश मिलते हैं जिनका वह पालन करते हैं लेकिन फिर भी डर का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
सेक्टर-66 में हुए हादसे में पलट गई थी जानी की कार
कुछ दिन पहले जानी का सेक्टर-66 में हादसा हो गया था। एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार पलट गई थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उन्हें छुट्टी मिल गई थी। वह मूलरूप से पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले है। पॉलीवुड में उनका अच्छा रुतबा है। उनके गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं।
विज्ञापन
काफी समय से चल रहा है धमकी भरे फोन कॉल्स का सिलसिला
इलाके में लगातार व्यापारियों और कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन कॉल्स आ रही हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी सेक्टर-80 स्थित एक बार के मालिक को फोन कॉल्स आई थी। उनसे 40 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद वहां बार के बाहर हवाई फायरिंग तक हुई थी। फिर मेयर के बिजनेस पार्टनर को विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए कॉल आई थी।
इस संबंध में मटौर थाने में केस दर्ज हुआ है। दो दिन पहले इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इससे पहले अप्रैल 2018 में गायक परमीश वर्मा पर मोहाली में हमला हुआ था। उस हमले में बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची थी। सूत्र बताते हैं कि उनसे भी रंगदारी ही मांगी गई थी।