{"_id":"6aff631adcd84022f70c9930","slug":"children-face-respiratory-risks-in-cold-weather-parents-should-not-delay-the-use-of-an-inhaler-mohali-news-c-71-1-mli1018-149069-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ठंड में बच्चों की सांस पर संकट, इनहेलर लेने में अभिभावक न करें देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ठंड में बच्चों की सांस पर संकट, इनहेलर लेने में अभिभावक न करें देरी
विज्ञापन
बार-बार खांसी और सीने में घरघराहट को न करें नजरअंदाज, छोटे बच्चों को स्पेसर और मास्क से दवा देना है आसान
अंजिता मिश्रा
मोहाली। ठंड बढ़ने के साथ बच्चों की सेहत पर मौसम का असर दिखने लगा है। कई बच्चों को रात में बार-बार खांसी, खेलते समय सांस फूलने और सीने में घरघराहट की समस्या हो रही है। अभिभावक अक्सर खांसी का सिरप देते हैं, लेकिन डॉक्टर द्वारा इनहेलर की सलाह देने पर हिचकते हैं, जिससे सही इलाज में देरी होती है। फेज-6 सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ साहिल विकास का कहना है कि इनहेलर को लेकर अभिभावकों में कई गलत धारणाएं हैं। अस्थमा और सांस की नलियों में सूजन व सिकुड़न की समस्या में इनहेलर एक प्रभावी इलाज है। इसकी खासियत है कि दवा सीधे फेफड़ों तक पहुंचती, जिससे कम मात्रा में भी प्रभावी असर होता है। इसे बीमारी की अंतिम अवस्था में नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार शुरुआती चरण में भी डॉक्टर इसकी सलाह दे सकते हैं। डॉक्टर विकास के अनुसार, चार साल से छोटे बच्चों को भी इनहेलर देने में परेशानी नहीं होती। उन्हें स्पेसर और फेस मास्क की मदद से दवा दी जा सकती है, जिसमें पंप दबाने और सांस लेने के बीच तालमेल की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, किस बच्चे को कौन-सी दवा और कितनी खुराक देनी है, इसका फैसला डॉक्टर उसकी उम्र और बीमारी की स्थिति देखकर करते हैं। संवाद
खांसी के सिरप की सीमाएं
डॉक्टर का कहना है कि खांसी अपने आप में बीमारी नहीं, बल्कि किसी समस्या का लक्षण है। सांस की नलियों में सूजन या सिकुड़न होने पर केवल खांसी का सिरप देने से समस्या दूर नहीं होती। ठंड के मौसम में बार-बार खांसी, सांस फूलना और सीने में घरघराहट जैसे लक्षणों को सामान्य मौसमी परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात में खांसी बढ़ना, खेलने या दौड़ने पर सांस फूलना अस्थमा या सांस संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
रात में या सुबह के समय बार-बार खांसी आना एक प्रमुख लक्षण है। समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह से इलाज शुरू करने से बच्चों की परेशानी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।