फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Local people should be given exemption at Dappar toll plaza, otherwise the dharna will continue

दप्पर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को छूट दी जाए, नहीं तो धरना रहेगा जारी

Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Local people should be given exemption at Dappar toll plaza, otherwise the dharna will continue
लालड़ू। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में विशेष छूट नहीं दी जाती वे धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर किसान सिंघू बॉर्डर पर चिकित्सा सेवाएं देने वाली ब्लॉक डेराबस्सी के लाइफ केयर फाउंडेशन टीम के सिंघू बॉर्डर से वापस लौटने पर स्वागत के लिए काफी भीड़ एकत्रित हुई थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला, ब्लॉक प्रधान करम सिंह बरोली, बलजिंदर सिंह सरपंच चड़ियाला, कुलदीप सिंह सरसीणी ने कहा कि स्थानीय लोगों को सरकारी-प्राइवेट कार्यों के लिए डेराबस्सी आना-जाना लगा रहता है। रास्ते में टोल टैक्स होने के कारण लोगों को दिन में कई बार टोल देना पड़ता है। जबकि कुछ टोल प्लाजों पर स्थानीय लोगों को छूट मिली हुई है। किसानों ने कहा कि जब तक स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट नहीं दी जाती वे धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर लगातार चिकित्सा सेवाएं देने के लिए टीम को सिरोपे डालकर सम्मानित करते हुए आभार जताया। इसके बाद फाउंडेशन टीम मोहाली के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर निरमैल सिंह जौलाकलां, करम सिंह कारकौर, शेरसिंह दप्पर, रविंदर सिंह कॉमरेड, बख्शीश सिंह भट्टी, भजन सिंह, बलिहार सिंह, जगतारसिंह, हरि राम, गुरपाल सिंह, रघवीर सिंह, भाग सिंह, परमसिंह दप्पर सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने नहीं किया संपर्क : टोल प्लाजा अधिकारी
दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी दीपक अरोड़ा ने कहा कि किसानाें ने उक्त मांग संबंधी अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है। अगर किसान मांग लेकर आते हैं तो उनकी मांग को टोल प्लाजा उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। दीपक अरोड़ा ने कहा कि टोल चलाने संबंधी पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं और आदेश मिलते ही टोल चालू कर दिया जाएगा। कैश लेन खत्म कर सभी वाहन चालकों के लिए फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया गया है। फास्ट टैग न होने पर डबल टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed