फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   LJP gears up to strengthen its electoral base in Punjab; announces plans to contest all 117 seats.

Mohali News: पंजाब में चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटी लोजपा, 117 सीटों पर उतरने का ऐलान

Fri, 09 Oct 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
LJP gears up to strengthen its electoral base in Punjab; announces plans to contest all 117 seats.
मोहाली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का दावा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब-चंडीगढ़ प्रभारी के.पी. चौधरी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ता चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, नशा, पलायन, कानून-व्यवस्था, पानी और उद्योग पार्टी के प्रमुख मुद्दे होंगे। चौधरी ने नए उद्योग स्थापित करने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बात कही। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण व खाद उचित दाम पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में पंजाब संयोजक रविंदरपाल सिंह बावा, सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल, पंकज भारद्वाज सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed