{"_id":"60ae7c018ebc3e899857435d","slug":"liquor-sold-on-contracts-in-derabassi-till-11-o-clock-at-night-mohali-news-pkl41461224","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी : रात 11 बजे तक ठेकों पर चोर खिड़की से बिक रही शराब, नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी : रात 11 बजे तक ठेकों पर चोर खिड़की से बिक रही शराब, नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार
विज्ञापन
डेराबस्सी। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसके तहत शराब के ठेकों सहित अन्य दुकानें खोलने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन ठेका संचालक रात 11 बजे तक चोर खिड़की से शराब बेच रहे हैं।
लोग कई बार तय समय सीमा के बाद ठेके खुलने की शिकायत पुलिस से कर चुके हैं। इसके बावजूद ठेकेदार बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले बस स्टैंड पर एक ठेकेदार को चोर खिड़की से शराब बेचते हुए पकड़ा गया था। इसके अलावा बीती रात बरवाला रोड पर भी रात 11 बजे तक शराब बेचने के मामले में ठेका संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
ठेके खोलने का समय निर्धारित
जानकारी के अनुसार मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन की ओर से जिले में शराब के ठेके खोलने के लिए समय निर्धारित किया गया है। परंतु ठेका संचालक समय सारिणी की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेकेदारों की ओर से चोर खिड़की से 24 घंटे ही शराब बेची जा रही है। पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेका संचालकों पर कार्रवाई कर रही है। इससे पहले हैबतपुर रोड व मुबारिकपुर में भी अवैध रूप से शराब बेचने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सख्ती बरती जा रही है। शहर में तय समय सीमा के बाद शराब बेचने के ी जांच करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। -गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी डेराबस्सी।