फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lifts at foot overbridge on Ambala Highway out of order; elderly and differently-abled face inconvenience

Mohali News: अंबाला हाईवे पर फुट ओवरब्रिज की लिफ्टें बंद, बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान

Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lifts at foot overbridge on Ambala Highway out of order; elderly and differently-abled face inconvenience
जीरकपुर। अंबाला हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज की लिफ्टें कई महीनों से बंद पड़ी हैं। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को हाईवे पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में लंबी सीढ़ियां चढ़कर सड़क पार करनी पड़ रही है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ये फुट ओवरब्रिज बनाए थे। मेट्रो मॉल और ढिल्लों प्लाजा के सामने स्थित ये ओवरब्रिज अब सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन

पहले लोग जान जोखिम में डालकर डिवाइडर पार करते थे, जिससे हादसों का खतरा रहता था। एनएचएआई ने इसे रोकने के लिए डिवाइडर पर ऊंची ग्रिल लगाई, जिससे अब सीधे सड़क पार करना मुश्किल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बुजुर्गों को घुटनों या हृदय संबंधी समस्याओं के कारण सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है। लिफ्टें बंद होने से उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे हादसे की आशंका है।
विज्ञापन



समयसीमा हुई पार, अधिकारी बेखबर

एनएचएआई ने वर्ष 2025 में कहा था कि लिफ्टें 31 दिसंबर तक चालू हो जाएंगी, क्योंकि ये नए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं। हालांकि, अगस्त 2026 बीतने को है और निर्धारित समयसीमा के आठ महीने बाद भी लिफ्टें बंद पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और प्रशासन से लिफ्टों को जल्द चालू करवाने की मांग की है। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत खोदासकर ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही और बाद में बताने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन लिफ्टों को चलाने का काम एनएचएआई नहीं कर रहा है। यह काम किसी निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में कोई निजी कंपनी ही इन लिफ्टों का संचालन करेगी। इस कदम से लिफ्टों के रखरखाव और संचालन में सुधार की उम्मीद है, हालांकि चालू होने की स्पष्टता नहीं है।





इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी हासिल करके आपको बाद में बता दिया जाएगा। - प्रशांत जी खोदासकर, वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed