फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   License will be canceled for sellers of adulterated goods

मिलावटी सामान बेचने वालों के रद्द होंगे लाइसेंस

Tue, 04 Aug 2020 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
License will be canceled for sellers of adulterated goods
मोहाली। कोरोना (कोविड-19) से जंग के दौरान लोगों की तंदुरुस्ती के लिए सेहत विभाग गंभीर हो गया है। एक तरफ जहां दुकानदारों को उच्च क्वालिटी का सामान बेचने के लिए नसीहत दी जा रही है। वहीं, विभाग की टीम दुकानों में जाकर इस बात की पुष्टि कर रही है कि आदेशों का कितना पालन हो रहा है। वहीं, अब सेहत विभाग ने तय किया है कि लोग मिलावटी चीजें बेचेंगे, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मोबाइल वैन के माध्यम से पूरे जिले जाकर सैंपल ले रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने जीरकपुर मे मिठाइयों की दुकानों पर जाकर चेकिंग की व सैंपल लिए। जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि टीम ने सड़कों के किनारे लगी रेहड़ियों पर बेचे जाने वाले चीजों की जांच की। साथ ही उन्हें सावधानियों संबंधी भी जागरूक किया गया। टीम ने कुछ दुकानदारों की रसोइयां तक चेक कीं। दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों को मास्क, कपड़े, रुमाल व चुन्नी आदि से मुंह को ढकने के लिए कहा गया। वहीं, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एंड रेगुलेजेशन एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। दुकानदारों को कानून के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने व पौष्टिक चीजें बेचने के लिए कहा गया है। डीएचओ ने कहा कि दुकानदारों को साफ-सफाई रखने की भी नसीहत दी गई है। टीम में फूड सेफ्टी अफसर राजदीप कौर भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed