फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Liaquat Ali of Derabassi School got the Best Young Teacher Award

डेराबस्सी स्कूल के लियाकत अली को मिला बेस्ट युवा शिक्षक का अवॉर्ड

Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Liaquat Ali of Derabassi School got the Best Young Teacher Award
मोहाली। सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर बहल (ब्लाक-2 डेराबस्सी) के शिक्षक लियाकत अली को शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस पर बेस्ट यूथ टीचर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला द्वारा दिया गया और लियाकत अली इसका श्रेय अपने सीनियर्स के साथ-साथ उन साथियों को देते हैं, जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

लियाकत अली ने नौकरी की शुरूआत नवांशहर जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल रैलमाजरा से की। इसके बाद सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर बहल, जिला मोहाली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान लियाकत अली ने कड़ी मेहनत करके अपनी वीडियोज बनाकर तैयार की, जो डीडी पंजाबी चैनल पर प्रसारित हुई और उनकी वीडियोज को लोगों ने खूब पसंद किया। यही नहीं, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर कोरोना महामारी के बारे में और कोरोना से बचाव के उपाय लोगों को बताए। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े योगदान दिए, जिसमें शिक्षा के प्रति लोगों को कम्युनिटी के माध्यम से प्रेरित करना, पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरूक करना, समय-समय पर स्वयं रक्तदान करके और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने संबंधी कार्य शामिल हैं। अपने स्कूल में बच्चों के दाखिले में लगातार पिछले दो साल से वृद्धि दर्ज की और बच्चों को शहरी स्कूल स्तर से जिला स्तर तक खेलों में आगे लेकर आए हैं। जबकि कई खेलों में खुद रेफरी बनकर सेवाएं दीं, जिनको पिछले साल 26 जनवरी को डेराबस्सी एसडीएम द्वारा भी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। अमर उजाला से बातचीत में लियाकत अली ने बताया कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया हूं और इसका श्रेय अपने स्कूल के बच्चों, सीनियर्स बलजिंदर सिंह, सुरजीत कौर, नीना रानी के अलावा विभाग के सभी अधिकारियों और साथी अध्यापकों को देता हूं, जिन्होंने मुझे समय-समय पर प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed