फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   lawyers closed in lift, court lift blocked, judicial complex lift blocked, mohali

लिफ्ट हुई खराब, 25 मिनट तक फंसे रहे तीन वकील

Thu, 05 May 2016 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 05 May 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
lawyers closed in lift, court lift blocked, judicial complex lift blocked, mohali
लिफ्ट - फोटो : demo pic
सेक्टर-76 स्थित ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में बुधवार सुबह लिफ्ट में अचानक खराबी आ गई। लिफ्ट में सवार तीन वकील फंस गए। करीब 25 मिनट के बाद उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बुधवार सुबह 11 बजे का है। वकील जीएस लोंगिया समेत तीन वकील ग्राउंड फ्लोर से फोर्थ फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। जैसे ही लिफ्ट ऊपर जाने लगी तो बीच रास्ते में लिफ्ट बंद हो गई। वकीलों ने खुद लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लिफ्ट के दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच लोग और पुलिस पहुंच गई। उन्हेें लिफ्ट से बाहर निकाला गया। वहीं, लिफ्ट ठीक करने आए इंजीनियर वरिंदर ने बताया कि लिफ्ट के दरवाजे में गंदगी फंसी हुई थी। इस कारण यह समस्या आई थी। जिक्रयोग है कि इस तरह का एक मामला सेक्टर-70 में भी सामने आया था। जब एक महिला लिफ्ट में फंस गई थी। वह काफी देर तक लिफ्ट में रही थी। बाद में उसे मुश्किल से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed