फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lawyers alleging that patients do not get treatment in ESI Hospital Phase-7

वकीलों ने आरोप लगाकर कहा- ईएसआई अस्पताल फेज-7 में मरीजों को नहीं मिलता इलाज

Tue, 12 Oct 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyers alleging that patients do not get treatment in ESI Hospital Phase-7
मोहाली। कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का इलाज करने के लिए फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिलता। जबकि अस्पताल की ओर से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अन्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जाता है। यह गंभीर आरोप चंडीगढ़ बार एसोसिएशन भाग सिंह सुहाग और मोहाली बार एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत सिंह चहल की ओर से एक प्रेसवार्ता करके लगाए गए हैं। उनका कहना है कि कर्मचारी के वेतन से हर महीने ईएसआई के नाम पर पैसे काटे जाते हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के वक्ताओं ने बताया कि फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल का समय सुबह 8 से 2 बजे तक है और 2 बजे के बाद अस्पताल आने वाले मरीज को इलाज के लिए अन्य जगहों का रूख करना पड़ता है। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टर, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा नहीं है। जबकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए डाक्टरों की ओर से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़, जीएमसीएच-32 के अलावा फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भेज दिया जाता है। बताया गया कि जिला मोहाली में 4 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जिनके वेतन से हर महीने पैसे काटे जाते हैं और मेडिकल सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। हमारी मांग है कि ईएसआई अस्पताल को अपग्रेड किया जाए, जिसमें स्पेशलिस्ट डाक्टरों की सुविधा, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू के साथ-साथ 24 घंटे अस्पताल को खोला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed