{"_id":"5e7fa7238ebc3e768c0d7f95","slug":"landlords-will-not-be-able-to-remove-pg-and-tenants-mohali-news-pkl3708898168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: पीजी और घरों से किराएदारों को नहीं निकाल पाएंगे मालिक, किराए के लिए भी न करें मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: पीजी और घरों से किराएदारों को नहीं निकाल पाएंगे मालिक, किराए के लिए भी न करें मजबूर
Sun, 29 Mar 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते शहर में अधिकतर कंपनियां और संस्थान बंद पड़े हैं। ऐसे में अधिकतर लोग घर बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन के सामने यह बात आई है कि ऐसे हालातों में कुछ लोग अपने किराएदारों या पीजी में रहने वालों पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने फैसला लिया है कि जब तक कर्फ्यू या लॉकडाउन की स्थिति बनी रहती है तब तक किराएदारों को कोई घर खाली करने के लिए मजबूर नहीं करेगा। यह आदेश डीसी गिरीश दियालन ले दिए हैं। जिसे पूरे जिले में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जो आदेशों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किराएदारों को किराए के लिए न करें मजबूर
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जारी किए आदेशों में कहा गया है कि लोगों को घरों से बाहर निकालना जायजा नहीं है। अगर उन्हें निकाला जाता है तो वे घर भी नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा यह भी अपील की गई है छात्रों, पीजी व अन्य किराएदारों को तुरंत भुगतान के लिए मजबूर न किया जाए। किराए की अदायगी न होने की सूरत में भी घर खाली नहीं करवाया जा सकता है। जिक्रयोग है कि मोहाली पंजाब के अग्रणी शहरों में से एक है। यहां पर कई नामी शिक्षण संस्थान, कंपनियां, खेल के मैदान व अन्य चीजें मौजूद हैं। साथ ही यहां पर विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी छात्र पढ़ने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन