{"_id":"6ad378d1859dc1b6e2032c88","slug":"changes-to-seniority-of-pgt-teachers-with-disabilities-19-teachers-to-benefit-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1152197-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दिव्यांग पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता में बदलाव, 19 शिक्षकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दिव्यांग पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता में बदलाव, 19 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
- सेवा रिकॉर्ड की दोबारा जांच के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने दिव्यांग श्रेणी के 19 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की वरिष्ठता दोबारा निर्धारित की है। शिक्षकों के सेवा रिकॉर्ड की पुन जांच के बाद वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है।
यह संशोधन 27 फरवरी 2026 को जारी दिव्यांग श्रेणी के पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में किया गया है। आदेश में शिक्षकों के नाम, विषय, नियुक्ति तिथि, प्रस्तावित वरिष्ठता क्रमांक, दिव्यांगता की श्रेणी और दिव्यांगता प्रमाणपत्र से संबंधित विवरण दिए गए हैं। सूची में राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, वाणिज्य, इतिहास, रसायन विज्ञान और हिंदी विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले शिक्षक हैं।
शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूलों के प्राचार्यों व मुख्य अध्यापकों, संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों और विभाग की आईटी शाखा को भेजी है। वरिष्ठता में बदलाव से अब संबंधित शिक्षकों की विभागीय वरिष्ठता का रिकॉर्ड संशोधित होगा।