फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Laldu's farmers upset over the budget, said - joked

Mohali News: बजट पर लालड़ू के किसान बिफरे, बोले-मजाक किया

Sun, 02 Feb 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laldu's farmers upset over the budget, said - joked
लालड़ू। केंद्र की ओर से पेश किए गए नए बजट को लेकर किसानों में काफी रोष है। इस पर किसान बिफरकर बोले कि केंद्रीय बजट से उनको काफी उम्मीदें थीं, लेकिन केंद्र सरकार के बजट ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसका खेतीबाड़ी करने वालों को कोई लाभ नहीं हुआ है। जबकि किसानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए था। नए बजट को लेकर किसानों ने अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन


सरकार एमएसपी गारंटी की बात नहीं कर रही
नए बजट में किसानों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। किसानों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सब पर पानी फेर दिया है। न तो किसानों की फसल और न ही किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए कोई केंद्रीय बीमा शामिल किया गया है। जिससे किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को जा सके। सरकार चार साल फसल गारंटी की बात कर रही है, जबकि एमएसपी गारंटी नहीं दी जा रही है? तीन दालों के लिए फसल गारंटी की बात कर रही है, जबकि किसान हर फसल का उत्पादन करते हैं, जिन्हें फसल गारंटी योजना में कवर करना चाहिए। -मनप्रीत सिंह अमलाला, कार्यकारी सदस्य, भाकियू लख्खोवाल
विज्ञापन

नया बजट केवल राजनीतिक बजट
केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया नया बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, क्योंकि इस बजट में न तो किसानों, न मजदूरों और न ही छोटे दुकानदारों का जिक्र किया गया है। बजट में हम किसानों को उम्मीद थी कि बजट में एमएसपी के लिए जगह होगी और मजदूरों और छोटे दुकानदारों के लिए फसलों की कीमत और खाद्य वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाएगा, लेकिन यह बजट केवल राजनीतिक बजट बन गया है। इसीलिए हम इस बजट को अस्वीकार करते हैं। -जसविंदर सिंह टिवाणा, जिला संयोजक भाकियू एकता सिद्धपुर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed