{"_id":"617714858415e360624105d2","slug":"lakhs-cheated-from-two-people-of-delhi-and-haryana-in-the-name-of-sending-them-abroad-mohali-news-pkl43115251","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दिल्ली और हरियाणा निवासी दो लोगों से लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दिल्ली और हरियाणा निवासी दो लोगों से लाखों ठगे
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मटौर थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। ठगी का शिकार दिल्ली और हरियाणा के लोग बनाए गए हैं। दोनों शिकायतों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में मटौर थाने की पुलिस ने दिल्ली निवासी आंचल नागपाल की शिकायत पर द वर्ल्ड की ओवरसीज साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बलजिंदर सिंह ग्रेवाल पर केस दर्ज किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी के प्रबंधक को विदेश भेजने के लिए 3.31 लाख रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया है।
जबकि दूसरे मामले में हरियाणा के झज्जर निवासी जोगिंदर सिंह की शिकायत अरमान कौर, गुरप्रीत सिंह और अमृत कौर पर केस दर्ज किया गया है। जोगिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने उक्त आरोपियों को 2.65 लाख रुपये का भुगतान किया था। लेकिन आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने लौटाने से इनकार कर दिया। उनकी शिकायत पर इस मामले की जांच स्पेशल ब्रांच एंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस की तरफ से की गई है। इसके बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।