{"_id":"5ffcb7448ebc3e2e2d20d500","slug":"lacs-are-being-spent-on-beautification-sewerage-in-parking-becomes-trouble-mohali-news-pkl4003359148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहे लाखों, पार्किंग में सीवरेज बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहे लाखों, पार्किंग में सीवरेज बना मुसीबत
विज्ञापन
फेज-5 की मुख्य मार्केट की पार्किंग में भरा सवीरेज का पानी।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। फेज-5 के मुख्य बाजार की पार्किंग में जमा सीवरेज का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे पार्किंग में बदबू फैल हुई है। यहां स्थित नामी शोरूमों में आने वाले ग्राहक और दुकानदार भी इस समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन यहां सीवरेज के गंदे पानी से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं स्वास्थ्य के प्रति सचेत कई ग्राहक इस चक्कर में बाजार की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों को अपने कारोबार में नुकसान होने का डर सता रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेेना चाहिए। यह कोई छोटा बाजार नहीं है, यह बाजार मोहाली की पहचान है। यहां पर देश नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।
जानकारी के मुताबिक हालात ये हैं कि गंदगी सारे बाजार में फैली हुई है। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम सिर्फ बाजारों में रेलिंग व टाइलें लगाकर सौंदर्यीकरण के काम में जुटा हुआ है। लेकिन लोग जिस समस्या से जूझ रहे हैं उस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। एक तो पहले ही बाजार की पार्किंग की सड़क कई साल से खस्ताहाल है, वहीं अब सीवरेज ओवरफ्लो होकर पार्किंग में फैल रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि अगर समय पर इसका पक्का हल नहीं किया गया तो कोई गंभीर बीमारी फैल सकती है। बाजार में नामी कंपनियों के शोरूम होने के कारण यहां लोगों का काफी संख्या में आना जाना है। जिक्रयोग है कि व्यावसायिक क्षेत्र में सीवरेज की समस्या काफी पुरानी है। कई बार दुकानदार इस मामले को प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं। यहां तक निगम के अधिकारी भी बाजारों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।