फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Labour died after shed and wall of rice mill fell in Rain

Lalru: बरसात से गिरा राइस मिल का शेड, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

Thu, 22 Sep 2022 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 03:15 PM IST
सार

मलबे के नीचे दबने से 35 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें लगी हैं। मृतक की पहचान ऋषि पाल पुत्र नेतराम निवासी मुरादाबाद, यूपी के तौर पर हुई है।
 

विज्ञापन
Labour died after shed and wall of rice mill fell in Rain
राइस मिल का शेड गिरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बुधवार देर शाम तेज बारिश और आंधी से गांव बसौली के निकट नवनिर्मित स्वास्तिक राइस मिल का शेड और दीवारें गिर जाने से 35 वर्षीय मजदूर की दब जाने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें लगी हैं। मृतक की पहचान ऋषि पाल पुत्र नेतराम निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। राइस मिल में काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी महाबीर और बलवंत ने बताया कि बुधवार को मिल में निर्माण सहित अन्य काम चल रहा था। मिल में करीब 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज बारिश और हवा के चलने पर सभी मजदूर शेड के नीचे बैठ गए। उसी समय अचानक जोरदार तेज आवाज आने पर वे सभी घबरा गए और उन्होंने सभी को शेड से बाहर भाग जाने को बोला। ऋषि पाल भी शेड से बाहर की ओर भाग रहा था कि उसी समय पूरा शेड गिर गया और ऋषि पाल नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना हंडेसरा पुलिस को दी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से ऋषि पाल को बड़ी मशक्कत से मलबे से बाहर निकाला। मलबे में बुरी तरह से कुचल जाने के कारण ऋषि पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि अगर वे सभी मौके पर बाहर की ओर न भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने मिल निर्माण कार्य में गुणवत्ता रहित सामग्री प्रयोग किए जाने की आशंका जताई है और घटना की जांच करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर महावीर और बलवंत ने बताया कि मृतक ऋषि पाल करीब 10 दिन पहले ही गांव से यहां काम पर आया था। हादसे के बाद उनके खाने-पीने का सामान, बर्तन और अन्य सामान भी मलबे में दब गया है। ऋषि पाल के 3 बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा और बारिश के कारण राइस मिल का शेड गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं तीन मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक को मलबे से बाहर निकाल शव को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। -एसआई हरदीप सिंह, थाना प्रभारी हंडेसरा।


मिल में लगभग सभी मशीनें लग चुकी हैं। कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार शाम को तेज बारिश और हवा के कारण यह हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर की मौत होने के अलावा तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। रही बात मिल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की तो कार्य में अच्छी गुणवता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया है।  - नवदीप, मालिक, स्वास्तिक राइस मिल, गांव बसौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed