फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lab employees opened front against the director, raising slogans

Mohali News: लैब कर्मचारियों ने डायरेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, नारेबाजी

Fri, 17 Jan 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 17 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lab employees opened front against the director, raising slogans
पंजाब पुलिस के फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर के ​खिलाफ अ​धिकारी और कर्मचारी रोष जताते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। फेज 4 की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के कर्मचारियों ने अपने डायरेक्टर के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। इस दौरान लैबोरेटरी में तैनात एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपने डायरेक्टर पर जाति सूचक शब्द बोल कर उसका अपमान करने के आरोप लगाए। इसके अलावा अन्य कर्मचारियाें ने भी डायरेक्टर पर अन्य कई आरोप लगाकर इस धरना-प्रदर्शन में साथ दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ विभाग और कमिशन को शिकायत की है इसके बावजूद उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लैबोरेटरी में डायरेक्टर पर अपनी पावर का मिसयूज कर कर्मचारियों को तंग परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप कौर, वरिष्ठ अधिकारी बलविंदर सिंह आदि ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के डायरेक्टर ने 3 जनवरी 2025 को उनके विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप कौर को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य निदेशक अन्य अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत काम करवाना चाहते हैं। लेकिन जब हम मना करते हैं तो वे हमारे साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि हमारा प्रमोशन भी रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed