{"_id":"57cb2a1f4f1c1b92092cb1db","slug":"kharar-kurali-national-highway-mla-jagmohan-singh-road-condition-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-कुराली नेशनल हाईवे की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-कुराली नेशनल हाईवे की हालत खराब
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Road Shimla
राज्य में विश्व स्तरीय सड़कें बनाने के दावा करने वाले राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को चंडीगढ़ के साथ लगते कुराली से जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग की खस्ता हालत देखनी चाहिए। वह लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी खस्ता हालत हाईवे के किनारे विश्व स्तरीय सड़कों का बोर्ड लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन आज राज्य की जनता उनके हवाई दावे का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। यह कहना है हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग का। वह शनिवार को शहर से गुजरते क्षतिग्रस्त हाईवे का जायजा लेने पहुंचे थे। कंग ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत व सड़क किनारे पंजाब सरकार का विश्व स्तर की सड़के बनाने का दावा करता बोर्ड लोगों को गुमराह करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब कि विकास के दावों की सचाई कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि यही नहीं बस राष्ट्रीय मार्ग की बरर्मो की हालत खस्ता होने कारण सड़कों से चलने वाले दो पहिया वाहनों
को ओर भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सचिव राकेश कालिया, नंदी पाल बंसल, चरणजीत सिंह भट्टी, ठाकर सिंह और हरिंद्र धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
को ओर भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सचिव राकेश कालिया, नंदी पाल बंसल, चरणजीत सिंह भट्टी, ठाकर सिंह और हरिंद्र धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन