{"_id":"6338a4b90c27426fc2666c4b","slug":"kharar-and-kurali-will-get-water-from-kajauli-water-works-mohali-news-pkl464181315","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ और कुराली को कजौली वाटर वर्क्स से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ और कुराली को कजौली वाटर वर्क्स से मिलेगा पानी
विज्ञापन
कुराली। कुराली और खरड़ को कजौली वाटर वर्क्स से पानी मिलने लगेगा। इसके लिए 147 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अब दोनों शहरों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। इसकी घोषणा हलका विधायक और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने की है। वह इस दौरान एक समागम में शामिल होने पहुंची हुई थी। अनमोल गगन मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत खरड़ शहर के लिए 5 मिलियन गैलन प्रतिदिन और कुराली शहर के लिए 1 मिलियन गैलन प्रतिदिन पीने वाले पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक स्तर पर कोशिशें करके इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करवाया जाएगा।
इस बड़े प्रोजेक्ट के पास होने के साथ क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी है। मान ने उनके हलके को यह प्रोजेक्ट देने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पीने वाले पानी की सप्लाई के शुरू होने के साथ खरड़ और कुराली शहर में पीने वाले पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पास होने से कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लड्डू भी बांटे।
इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के सचिव बिट्टू खुल्लर, कुराली अनाज मंडी के प्रधान मनजीत सिंह, संजय मित्तल, पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता, योगेश कुमार और संजय गोयल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।