फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Karala village's daughter-in-law became judge

मेहनत से पाया मुकाम.. कराला की बहू बनी जज

Fri, 05 Feb 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Karala village's daughter-in-law became judge
नवजोत कौर का मुंह मीठा करवाते सास-ससुर। - फोटो : MOHALI
लांडरां/बनूड़। गांव कराला की बहू और तेपला के सरकारी स्कूल में कंप्यूटर फैकल्टी के रूप में सेवा दे रहीं नवजोत कौर ने पंजाब जूडिशियल सर्विस परीक्षा पास कर ली है। नवजोत ने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। नवजोत के जज बनने पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ससुर दर्शन सिंह कराला और सास दलजीत कौर अपनी बहू की कामयाबी पर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए गौरव का है। बहू पर नाज है। उसने मेहनत से इस मुकाम को पाया है। पत्रकारों से बात करते हुए नवजोत ने बताया कि 2019 में उसका विवाह गुरबीर सिंह से हुआ था। वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती थी। ससुराल में उसे पूरा सहयोग मिला। बकौल नवजोत उसके पिता ठाणा सिंह बिजली बोर्ड में जेई हैं जबकि माता हरजीत कौर हैं। प्राथमिक शिक्षा पटियाला के वीर हकीकत राय स्कूल से हासिल की। इसके बाद बीटेक, एलएलबी एलएलएम पंजाबी विश्वविद्यालय से की। इसके बाद कंप्यूटर फैकल्टी की नौकरी शुरू कर दी। नवजोत ने बताया कि उसके स्वर्गीय नाना किशन सिंह सुनाम हमेशा उसे जूडिशियरी में जाने के लिए प्रेरित करते थे। अपने नाना की इच्छा पूरी करने के लिए नवजोत ने दिन रात कड़ी मेहनत की। बिना किसी कोचिंग के रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई किया करती थी। आखिरकार मेहनत रंग लाई और नवजोत ने जूडिशियरी की परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया। बृहस्पतिवार को गांव के दर्शन सिंह, वरिंदर सिंह नीला, जगतार सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed