फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kalka-Shri Vaishno Devi Katra and Rishikesh-Katra trains cancelled

Mohali News: कालका-श्री वैष्णो देवी कटरा और ऋषिकेश-कटरा वाली ट्रेनें रद्द

Wed, 10 Sep 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kalka-Shri Vaishno Devi Katra and Rishikesh-Katra trains cancelled
मोहाली। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कालका से श्री वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) जाने वाली ट्रेनें और ऋषिकेश-कटरा जाने वाली रोजाना ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। कालका-श्री वैष्णो देवी कटरा ट्रेनें (नंबर 14609 और 14610), जो सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलती हैं, और रोजाना ऋषिकेश-कटरा जाने वाली ट्रेन (नंबर 14503-14504) दोनों ही परिचालन से बाहर हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण ट्रैक और पुल खराब हो गए हैं। इस कारण ट्रेनों का संचालन असुरक्षित हो गया है। कालका-कटरा ट्रेन सामान्य रूप से मोहाली से रात 8:30 बजे और सुबह 10:00 बजे चलती है, जबकि ऋषिकेश-कटरा ट्रेन का समय रात 10:15 बजे का है। रेलवे ने यात्रा से पहले स्थिति की पुष्टि करने और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


कालका–श्री वैष्णो देवी कटरा और ऋषिकेश–कटरा ट्रेनें बाढ़ और खराब ट्रैक के कारण अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस स्थिति को ध्यान में रखें और आवश्यक जानकारी स्टेशन से लें। हम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। जैसे ही ट्रैक की मरम्मत और स्थिति सामान्य होगी, ट्रेन सेवा बहाल कर दी जाएगी। –परवीण सैनी, सुपरिंटेंडेंट, मोहाली रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed