फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   K-Area Light Point: Flyover is open but the road below is still closed, people are facing problems

के-एरिया लाइट पॉइंट : फ्लाईओवर तो खुला नीचे का मार्ग अब भी बंद, लोग परेशान

Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
K-Area Light Point: Flyover is open but the road below is still closed, people are facing problems
जीरकपुर। के-एरिया लाइट पॉइंट पर निर्मित फ्लाईओवर को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चालू कर दिया है। इससे जीरकपुर-कालका-शिमला और शिमला-कालका-जीरकपुर का आवागमन करने वाले वाहन चालकों को सहूलियत हो गई है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिली है। फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग नहीं खुलने से ढकोली से बलटाना और बलटाना से ढकोली आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा रांग साइड से चलने की वजह से हादसे की संभावना भी बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि इस फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग जल्द से जल्द वाहनों के लिए खोला जाए। रास्ता बंद होने के चलते कुछ दो पहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते हैं। ऐसा करने से वह कभी भी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन




हमारी कोशिश है कि 30 जून तक इस फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता खोल दिया जाएगा। हर रोज आ रही बारिश के कारण हमारे काम में रुकावट पड़ रही है। अगर दो-चार दिन बारिश न आए तो फ्लाईओवर के नीचे का सारा काम मुकम्मल कर देंगे और रास्ता खोल देंगे। इसके अलावा फ्लाईओवर के ऊपर लाइट्स लगाने का काम और सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर प्लांटेशन का काम भी साथ-साथ मुकम्मल कर देंगे। - राहुल सोखल, अधिकारी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed