फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jobs obtained in post office, health and education department with fake certificate

अब पंजाब में भी फर्जीवाड़ा, फेक सर्टिफिकेट से डाकघर, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में हासिल की नौकरियां

Fri, 12 Jun 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jobs obtained in post office, health and education department with fake certificate
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के बाद अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया हैं। इन लोगों ने डाकघर, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में नौकरियां हासिल की थीं। वहीं, इस तरीके से नौकरियां हासिल करने में लड़कियां भी आगे रही हैं। उक्त लोगों की पोल उस समय खुली, जब इनके दस्तावेज पीएसईबी में वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे। इसके बाद बोर्ड ने उक्त तीनों लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है, जिससे भविष्य में यह लोग किसी अन्य के साथ धोखाधड़ी न कर पाएं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में कई सरकारी विभागों से लोगों के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे थे। जिन्होंने पीएसईबी से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की थी। जब बोर्ड ने लोगों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया तो उनकी पोल खुल गई। इस दौरान सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट ऑफिस पटियाला से एक 10वीं का 2003 का सर्टिफिकेट आया था। यह संगरूर जिले से जुड़ी एक युवती का था। यह जांच में फर्जी पाया गया। जिसके बाद बोर्ड ने उक्त सर्टिफिकेट को जब्त कर लिया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा स्वास्थ्य विभाग से एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया था। यह सर्टिफिकेट मार्च-1995 का था। वह भी जांच में फर्जी पाया गया है। तीसरा जिला रूपनगर के एक सरकारी स्कूल से आया 2003 का सर्टिफिकेट भी फर्जी निकला है। पीएसईबी ने उक्त तीनों के सर्टिफिकेट की फर्जी होने की पुष्टि कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजकर इन्हें अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही गलत तरीके से नौकरी करने को लेकर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पीएसईबी से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड में हर माह विभिन्न सरकारी विभागों से दो हजार से अधिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। लेकिन कोविड के चलते गत तीन महीने में काफी कम सर्टिफिकेट बोर्ड में आए थे। हालांकि बोर्ड ने अब अपना नियमित काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब सर्टिफिकेट आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

सेना, पुलिस और रेलवे में हासिल की थी नौकरियां
इससे हफ्ते भी पीएसईबी के सर्टिफिकेटों से रेलवे, सेना और पुलिस में नौकरियां हासिल करने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे कई लोगों को पहले ही पीएसईबी अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर चुका है। वहीं, बोर्ड ने लोगों को साफ हिदायत दी है कि बोर्ड द्वारा तय नियमों का पालन करें, वरना पकड़े जाने पर उनका करियर तक खराब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed