फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jhoola accident: All three including the manager got bail

झूला हादसा : प्रबंधक समेत तीनों को मिली जमानत

Thu, 08 Sep 2022 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jhoola accident: All three including the manager got bail
मोहाली। फेज-आठ स्थित दशहरा मैदान में 50 फुट की ऊंचाई से गिरे ड्रॉप टावर झूले के गिरने के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार प्रबंधक मुकेश कुुमार समेत तीनों लोगों को जिला अदालत से जमानत मिल गई। दूसरी तरफ से इस मामले में गठित समिति की जांच 48 घंटे बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि वीरवार शाम तक जांच पूरी होगी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त झूले को केस प्रॉपर्टी बना दिया गया है। जब तक यह मामला चलेगा, तब तक पुलिस की कस्टडी में ही रहेगा। डीसी अमित तलवार ने कहा कि टीम गहराई से जांच कर रही है। इस वजह से थोड़ा समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने बुधवार को मेला आयोजक मुकेश कुमार, झूले के मालिक गौरव कुमार व झूले के ऑपरेटर आरिफ कुमार को अदालत में पेश किया। अदालत में आरोपियों को जमानत आसानी से मिल गई क्योंकि मामले में किसी की जान नहीं गई थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि आरोपियों से काफी पूछताछ कर ली है। साथ ही आरोपियों के साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस काम में जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द उन्हें इसमें कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

याद रहे कंपनी ने नया झूला खरीदा गया था। पहली बार उत्तरी भारत में ऐसे झूले का प्रयोग किया गया था। ऐसे में झूले को लेकर लोगों में दिलचस्पी ज्यादा थी। इसी बीच रविवार को रात नौ बजे अचानक झूला पचास फुट से नीचे गिर गया था। इसमें तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। वहीं 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को गंभीरता से ले रहा प्रशासन
ड्रॉप टावर झूले के गिरने के मामले में चल रही जांच को जिला प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है। इस घटना के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद डीसी व एसएसपी से बैठक तक की थी। साथ ही सारे मामले की जानकारी ली थी। ऐसे में जिला प्रशासन की कोशिश यही है कि जांच को इस तरह पूरा किया जाए कि कोई कमी न रह जाए । साथ ही अगर यह मानवीय चूक है तो आरोपियों पर उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed