फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewellery and cash worth Rs 5.5 lakh stolen from a locked house

Mohali News: ताला बंद घर से साढ़े पांच लाख के गहने और नकदी चोरी

Fri, 23 May 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 5.5 lakh stolen from a locked house
खरड़। शहर की घनी आबादी के वार्ड नंबर-22 कुम्हार वाला मोहल्ला में पिछली रात चोरों ने एक ताला बंद घर को निशाना बनाकर लगभग 5.30 लाख रुपये के गहने और 40 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घर के मालिक लकी सोहल ने बताया कि उनका थोड़ी दूरी पर एक नया घर बना है।
विज्ञापन

जहां पर उनका परिवार रात को सोने चला जाता है। अपने इस घर को बाहर से ताला लगा देते हैं। सोमवार और मंगल की देर रात करीब 1.15 बजे दो व्यक्ति पैदल उनकी गली में आए और थोड़ी देर आसपास घूमने के बाद उन्होंने लोहे की राॅड से घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। लगभग आधा घंटा अंदर रहकर उन्होंने घर में रखे सोने, चांदी के गहने और करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद कुछ दूरी पर पहले से खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed