फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala chandigarh highway traffic jam due to mohali ssp son marriage

मोहाली एसपी के बेटे की शादी ने जाम किया चंडीगढ़-अंबाला हाईवे, घंटों तक परेशान रहे यात्री

Sat, 23 Nov 2019 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 23 Nov 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
ambala chandigarh highway traffic jam due to mohali ssp son marriage
अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर के नजदीक बने एक मैरिज पैलेस में वीआईपी शादी होने की वजह से लोग दिनभर जाम से परेशान हुए। जानकारी के अनुसार मोहाली के एसपी राज बलविंदर सिंह के लड़के की शादी थी। शादी में उच्चाधिकारियों व वीआईपी को मुश्किल न आए, इसके लिए पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें तो खुश कर दिया पर जनता सारा दिन परेशान होती रही। पांच मिनट के रास्ते के लिए लोगों को घंटों लग गए। वहीं इस दौरान देखते ही देखते जाम चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक तक पहुंच गया। इस कारण चंडीगढ़ पुलिस को ट्रैफिक वाया पंचकूला की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा। वीआईपीज के आने पर ट्रैफिक रोकने के कारण जाम लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मोहाली में तैनात एसपी सुरक्षा और इंडस्ट्री राज बलविंदर सिंह मराड़ के लड़के के विवाह का समागम चंडीगढ़- जीरकपुर बैरियर पर बने ‘द पैलेस मक्कड़ फार्म’ में रखा गया था। समागम के दौरान पुलिस ने हाईवे पर चलने वाले यातायात का कोई ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय मार्ग और जीरकपुर दाखिल होने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दोपहर तकरीबन एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चंडीगढ़ से जीरकपुर आने वाले यातायात का यही हाल रहा पर पुलिस ने अपने अफसरों और वीआईपीज को खुश करने के चक्कर में लोगों को मुसीबत में डाले रखा।

पैलेस में पार्किंग न होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे खड़े किए वाहनों से बढ़ी समस्या
पैलेस हाईवे के किनारे पर होने और दाखिल और निकासी होने के कारण सारा दिन पैलेस के गेट पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। पैलेस में पार्किंग के उचित प्रबंध न होने के कारण लोगों ने वाहन सड़क किनारे ही लगा दिए। इससे ट्रैफिक में रुकावट हुई और एक बजे से शुरू हुआ जाम दो बजे तक चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक तक पहुंच गया और सड़क एक तरफ से पूरी तरह जाम हो गई। इस कारण चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रिब्यून चौक और हल्लूमाजरा चौक से ट्रैफिक को पंचकूला की तरफमोड़ना शुरू कर दिया।


एसपी राज बलविंदर सिंह मराड़ के बेटे की शादी में वीआईपीज के आने और पैलेस का एक ही गेट होने के कारण यह दिक्कत आई। ट्रैफिक पुलिस जाम पर काबू पाने में सफल रही। रही बात जाम लगने की तो हर शनिवार और संडे की छुट्टी होने के कारण हर शुक्रवार को जाम लगता है।
- इंस्पेक्टर संजीव कुमार, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed