फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ivory Tower-Management Dispute: People's anger erupted, women accused of indecency

आइवरी टाॅवर-मैनेजमेंट विवाद : लोगों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अभद्रता के लगाए आरोप

Sun, 03 Aug 2025 11:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ivory Tower-Management Dispute: People's anger erupted, women accused of indecency
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित आइवरी टाॅवर में रेजिडेंट्स और मैनेजमेंट के बीच विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों ने सोसाइटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सामूहिक बैठक करने का फैसला किया था। उन्होंने सोचा कि सभी लोग सोसाइटी ऑफिस में एकत्र होकर अपने-अपने मुद्दों पर बातचीत करेंगे और फिर संयुक्त रूप से अपनी बात मैनेजमेंट तक पहुंचाएंगे। जब सभी निवासी ऑफिस पहुंचे तो देखा कि वहां एक भी कुर्सी नहीं थी। सभी कुर्सियां स्टोर रूम में बंद कर दी गईं थीं।
विज्ञापन

लोगों ने स्टोर रूम की चाबी के लिए जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र कौर को कॉल किया, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कुर्सियां देने से मना कर दिया। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड को भी स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी निवासी को कुर्सी न दी जाए। इससे नाराज होकर लोगों ने मौके पर ही विरोध जताया। इतना ही नहीं जब लोगों ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसएस मरवाहा को फोन किया, तो उन्होंने कॉल तक उठाना जरूरी नहीं समझा। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि एसएस मरवाहा उनके साथ ठीक तरीके से बात नहीं करते और कई बार उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सोसाइटी की कोई एजीएम नहीं बुलाई गई है।
विज्ञापन

बिना किसी सहमति के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिए गए हैं। गेट नंबर दो और तीन का क्लोजिंग टाइम बिना सूचना के बदल दिया गया है। अकाउंट स्टेटमेंट लोगों को नहीं दिए जा रहे, नई लगाई गई लिफ्ट बार-बार खराब होती है और इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि वे बार-बार संवाद की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैनेजमेंट की ओर से टालमटोल की जा रही है। अब अगर जल्द समाधान नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed