फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It rained from night to afternoon, residents were worried due to waterlogging

Mohali News: रात से दोपहर तक हुई बारिश, जलभराव से शहरवासी रहे परेशान

Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
It rained from night to afternoon, residents were worried due to waterlogging
पंचकूला। शहर में शनिवार अल सुबह जबरदस्त बारिश हुई जो करीब एक घंटे तक जारी रही। उसके बाद शनिवार सुबह 3-4 घंटे तक बूंदाबांदी चलती रही। सुबह साढ़े 10 बजे फिर से तेज बारिश आई जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया। खासकर शहर के सेक्टर-19 में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात को 10 बजे उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। रात 10 बजे के बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही बिजली चमकने लगी। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। रात को 3 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश इतनी जोरदार थी कि सुबह 10 बजे तक भी सेक्टर-19 की सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी। शनिवार को हुई बारिश के कारण सेक्टर-19, अंडरपास के अलावा अभयपुर, इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश नहीं होने के कारण शांत हुई घग्गर नदी में शनिवार को फिर से जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ों से आ रहा पानी तेज गति से घग्गर में प्रवाहित होता रहा। कोई हादसा न हो इसके लिए प्रशासन ने भी घग्गर नदी के आस-पास निगरानी को कड़ा कर दिया। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। अब 26 जुलाई को फिर से भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। हालांकि तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed