{"_id":"603c04c28ebc3ee94d3ca483","slug":"invitation-of-pits-lying-in-place-on-the-airport-road-mohali-news-pkl4055753102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट रोड पर जगह-जगह पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट रोड पर जगह-जगह पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
मोहाली। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली एयरपोर्ट रोड लंबे समय से खस्ताहाल में है। यहां जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं इन गड्ढों की वजह से कई बार तेज रफ्तार वाहनों के पलटने का डर रहता है। शहर की इस मुख्य सड़क पर यह परेशानी खरड़ से लेकर पटियाला रोड पर गांव छत तक बनी हुई है। लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट रोड होने के कारण यहां से देश-विदेश के लिए आने-जाने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस सड़क की खस्ताहाल को देखकर वीआईपी सिटी मोहाली की छवि पर दाग लगता है। वहीं तेज गति से जाने वाले वाहन चालकोें के साथ जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। इसलिए पहल के आधार पर इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक पटियाला रोड पर गांव छत से लेकर खरड़ तक एयरपोर्ट रोड जाता है। यह रोड काफी अहम माना जाता है। क्योंकि दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाला ट्रैफिक इसी सड़क से होकर गुजरता है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर आने वाले मेहमान या विदेशी भी इसी रोड से होकर चंडीगढ़ या अन्य इलाकों में जाते हैं। लेकिन पिछले साल से शुरू हुई कोरोना महामारी के बाद इस रोड की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस रोड के किनारे और डिवाइडर पर तो गमाडा का फोकस रहा है, लेकिन सड़क पर बने गड्ढों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसी हालत सेक्टर-82 के लाइट प्वाइंट और आईटी सिटी के पास बनी हुई है। जबकि कुछ जगह सड़क पर मिट्टी जम गई है। इससे भी हादसे होने का डर रहता है। इस मामले में समाज सेवी एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी का कहना है कि रोड की तुरंत मरम्मत करनी चाहिए। यह गमाडा के अधीन आता शहरी एरिया है और इसमें इस तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं, दीपक शर्मा ने बताया कि इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र तक लिख चुके हैं।
पहले ट्रैफिक पुलिस ने भरे थे गड्ढे
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले आईटी सिटी रोड पर भी कुछ जगह गड्ढे पड़ गए थे। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी थी। इसके बाद रोजाना होने वाले हादसों को ध्यान में रखकर ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी गुरतोज सिंह कलेर ने इसके लिए पहल की थी। इसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से इन गड्ढों की मरम्मत करवाई थी। इससे लोगों का सफर आसान हो पाया था।
विज्ञापन
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर भी गड्ढे
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर अब फ्लाईओवर बना दिया गया है। लेकिन फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर जैसे ही खरड़ से चंडीगढ़ की तरफ जाते हैं तो करीब आधा किलोमीटर के एरिया में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। खरड़ निवासी अभिषेक पराशर ने बताया कि वह रोजाना ड्यूटी के लिए खरड़ से चंडीगढ़ जाते हैं। सुबह के समय एक तो ट्रैफिक अधिक होता है, दूसरा गड्ढों की वजह से हादसे होने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी से इन गड्ढों की मरम्मत करवानी चाहिए।