फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Intoxicated youth attacked the security guard

नशे में धुत्त युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर किया हमला

Sun, 31 Jan 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated youth attacked the security guard
जख्मी गार्ड। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। गाजीपुर गांव के सामने बनी सोसाइटी गोल्डन सैंड के सुरक्षा गार्ड पर देर रात सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले नशे से धुत्त दो युवकों व उनके दोस्तों ने हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चारों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गोल्डन सैंड सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड रघुबीर झा निवासी बिहार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे उनकी सोसाइटी में ए-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 402 निवासी निश्चय अपने दोस्त अनमोल के साथ सोसाइटी के अगले गेट से दाखिल होकर उसके पास पिछले गेट नंबर 2 पर आकर गेट खोलने के लिए कहने लगे। जिस पर उसने सोसाइटी के नियमों अनुसार 10 बजे के बाद यह गेट खोलने से मना कर दिया और मेन गेट से बाहर जाने के लिए कहा। इस पर नशे धुत दोनों युवक भड़क गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर दूसरा सुरक्षा गार्ड अमरनाथ झा मौके पर आया तो उन्होंने उस पर हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने फोन कर दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जिन्होंने आकर गेट तोड़ने की कोशिश की और आते ही उन पर दोबारा से हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद चारों जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि अगर युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्य सड़क पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
-दीपिंदर सिंह बराड़, एसएचओ ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed