फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, shiwalik school, mohali

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए शहर तैयार, शिवालिक स्कूल में कार्यक्रम

Tue, 21 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, shiwalik school, mohali
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
योग दिवस पर भले ही चंडीगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह समागम सुबह छह बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


इस बारे में डीसी ने बताया कि योग दिवस संबंधी सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त समागम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी, खेल प्रेमी व शहर निवासी हिस्सा लेंगे। वहीं, मेजबान स्कूल के एनएसएस के वालंटियर भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


एसडीम खरड़ अमनिंदर कौर ने बताया कि सब डिवीजन स्तर पर राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि के सहयोग से राम भवन खरड़ में मनाया जाएगा। समागम सात से आठ बजे तक चलेगा। इसमें शहर की कई हस्तियां हिस्सा लेंगी। समागम को लेकर लोगों में उत्साह है। इसके अलावा कई जगह कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कुछ मंदिरों व संस्थानों ने मोदी के योग शो को लाइव दिखाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सहगल ने विशेष पतंग तैयार की
शहर की प्रमुख हस्ती व स्टेट फारेंसिक लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. दविंदर पाल सहगल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष पतंग तैयार की है। उन्होंने पतंग से सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि योग ही शरीर को तंदरुस्त रखने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed