फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   International Tiger Day celebrated at Chhatbir Zoo

Mohali News: छतबीड़ चिड़ियाघर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया

Sun, 30 Jul 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
International Tiger Day celebrated at Chhatbir Zoo
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। इसका आयोजन चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े के नजदीक किया गया। बाघों की संभाल के लिए हर वर्ष 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय राष्ट्रीय जीव माने जाने वाले बाघ आबादी में कम होने का कारण अवैध तरीके से जंगली जीवों का व्यापार, मानस जंगली जीव सरंक्षण और उनके निवास स्थान जंगलों का उजड़ना है। इस मौके पर चिड़ियाघर देखने आए सैलानियों के साथ बातचीत करने का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को शेरों की संभाल की जानकारी देकर चिड़ियाघर में रखे गए टाइगर प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाषण स्तर का आयोजन भी किया गया। वहीं, प्रबंधकों की ओर से भाषण देते हुए सैलानियों को बताया गया कि वह कैसे बाघों की संभाल और सुरक्षा कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का उद्देश्य शेरों की संभाल और उनके निवास स्थान की संभाल के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में शामिल हुए सैलानियों ने भी बाघों की संभाल के लिए प्रण लिया। इस मौके पर चिड़ियाघर के एजुकेशन ऑफिसर हरपाल सिंह और जू कीपर सोनू ने जागरूकता अभियान में अहम योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed