फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Insects in ration kits kept in school, the administration is waiting for the leaders to distribute

स्कूल में रखी राशन किटों में पड़ गए कीड़े, प्रशासन बांटने के लिए कर रहा नेताओं का इंतजार

Tue, 23 Jun 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Insects in ration kits kept in school, the administration is waiting for the leaders to distribute
डेराबस्सी। इलाके में कोरोना महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को पंजाब सरकार द्वारा दिए गए सूखा राशन बांटने की प्रक्रिया का डेराबस्सी में पूरी तरह से राजनीतिकरण हो गया है। प्रशासन की अनदेखी के चलते राशन किटों में कीड़े चलने लगे हैं और बरसात के मौसम में फफूंद लगनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जरूरतमंदों को जल्द से जल्द राशन वितरित करने की बजाए प्रशासन द्वारा सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं का इंतजार किया जा रहा है कि वह कब आएंगे और कब राशन बांटा जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी में हजारों सूखे राशन की किटें जरूरतमंद परिवारों के लिए आईं। इनमें 10 किलो आटा, दो किलो दाल, चीनी व कईयों में चावल, तेल आदि हैं। यह किटें डेराबस्सी बस स्टैंड पर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बंद कमरों में पिछले कई दिनों से पड़ी हैं। एक डेढ़ महीने से राशन वितरण के प्रोग्राम शहर के विभिन्न वार्डों में किए जा रहे हैं। बारिश व गर्मी की बढ़ती तपिश के कारण कई राशन की किटों में कीड़े व फफूंद लग गया है।
विज्ञापन

खराब राशन जब कई लोगों के घरों में पहुंचा तो वह यह देखकर कई लोग गुस्से में कई नेताओं को राशन की किटें वापस करने उनके घर पहुंचे। शहर के कई वार्डों में ऐसे राशन की शिकायत देखने को मिली। वार्ड नंबर 14 के कांग्रेसी नेता लखविंदर सिंह लक्की ने कहा कि कुछ राशन की किटों में आटा खराब निकला था जिसको मालूम चलने पर बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच करवाएंगे : एसडीएम
इस बारे में संपर्क करने पर एसडीएम कुलदीप बावा ने कहा कि वह इसकी जांच करवाएंगे। बावा ने कहा कि बारिश के मौसम के चलते ऐसा होने की संभावना है। स्कूल के बंद कमरे में काफी दिनों से पड़े राशन व वितरण धीमा होने की बात पर उन्होंने कहा कि राशन बांटने की प्रक्रिया को तेज करवाएंगे ताकि राशन खराब न हो।
फोटो कैप्शन: सरकारी स्कूल के कमरे में पड़ी राशन की किटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed