फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Injured in road accident dies during treatment

Mohali News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Injured in road accident dies during treatment
खरड़। खरड़-लुधियाना मुख्य मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घडुआं थाना के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को गांव मामूपुर निवासी जसवीर सिंह (55) पुत्र रणजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उनके सामने एक मोटरसाइकिल सवार ने अचानक ब्रेक लगा दी और अपनी गाड़ी को बीच में मोड़ दिया। जसवीर सिंह की मोटरसाइकिल की उस मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई जिसमें जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जसवीर सिंह को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरोंं ने जीएमसीएच सेक्टर- 32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक जसवीर सिंह के भाई मलकीत सिंह के बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल सवार और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed