फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Information on safe delivery given on Prime Minister's Safety Maternity Campaign Day

Mohali News: प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान दिवस पर दी सुरक्षित प्रसव की जानकारी

Tue, 09 Sep 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Information on safe delivery given on Prime Minister's Safety Maternity Campaign Day

विज्ञापन
मोहाली। जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं की जांच की और उन्हें सुरक्षित प्रसव के बारे में जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर महीने की 9 और 23 तारीख को गर्भवती महिलाओं विशेषकर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं की जांच करना और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करके उन्हें उचित उपचार प्रदान करना है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आम जनता, विशेषकर गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वह सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed